मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर पर एनडीए नेता बोले, 'लोगों का गुस्सा सामने आ रहा'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर पर एनडीए नेता बोले, 'लोगों का गुस्सा सामने आ रहा'

पटना : टीएमसी के बागी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया के दावों पर एनडीए नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस और टीएमसी जैसी पार्टियों ने जिस तरह का माहौल बनाया है, उसी का परिणाम है कि ये सभी पार्टियां पतन की ओर जा रही हैं।

ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के मामले को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि ममता बनर्जी का दिन पूरा हो गया है। जिस तरह से टीएमसी की गुंडागर्दी इतने लंबे समय से पश्चिम बंगाल में चल रही थी, बंगाल चुनाव परिणाम का दिन बंगाल की आजादी का दिन था। टीएमसी के लोगों ने भी जश्न मनाया कि ममता बनर्जी के तानाशाही से हमको छुट्टी मिल गई।

टीएमसी से निकाले गए ऋजु दत्ता के बयान पर उन्होंने कहा कि जब टीएमसी सत्ता में आई थी, तो पूरी कम्युनिस्ट पार्टी उसके साथ चली गई थी।

अब फिर वही स्थिति बंगाल की बनती जा रही है और सभी लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास कर रहे हैं।

मीनाक्षी नटराजन के आरोप पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि खुद उनकी ओर से गलती की गई, उसके बाद ऐसी बातें बोली जा रही हैं। देश के पास इतना समय नहीं है कि फालतू बातों पर ध्यान दे।

वहीं, जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने बातचीत में कहा कि अब बिल्कुल साफ हो गया है कि टीएमसी औपचारिक विभाजन की ओर बढ़ गई है। ममता बनर्जी के लिए पार्टी या अभिषेक बनर्जी, दोनों में से तय करने का वक्त आ गया है। अगर वे फैसला नहीं ले पाती हैं तो पार्टी बचाना उनके बस का नहीं है।

ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने को लेकर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जब तक टीएमसी की सरकार थी, लोग डरे हुए थे। टीएमसी के किसी भी नेता के खिलाफ उनकी हिम्मत नहीं होती थी कि शिकायत कर सके। हालात बदलने पर लोगों का गुस्सा खुलकर बाहर आ रहा है। यही वजह है कि इस तरह के एफआईआर हो रहे हैं।

मीनाक्षी नटराजन के बयान पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की भूमिका से भी अगर कांग्रेस और मीनाक्षी नटराजन सहमत नहीं हैं तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रतिष्ठा का विषय बनाने की बजाय कांग्रेस को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें