मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

लाल किला ब्लास्ट पर बोले एनडीए के नेता, जांच में पाए गए दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लाल किला ब्लास्ट पर बोले एनडीए के नेता, जांच में पाए गए दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को लालकिले मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट पर एनडीए के नेताओं ने कहा कि जांच चल रही है। घटना के पीछे जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह निश्चित रूप से बहुत दुखद है, लेकिन संबंधित अधिकारी कड़ी नजर रख रहे हैं और जांच जारी है।

जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया है। एनआईए, फोरेंसिक टीम और दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बहुत जल्द इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार संगठनों या व्यक्तियों का पर्दाफाश किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सरोजिनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दिल्ली में हम पीड़ितों की मदद के लिए काम करते हैं। 2005 में जब मैं सरोजिनी नगर विस्फोट में जीवित बचा था, तब हमने सभी विस्फोट पीड़ितों की मदद के लिए साउथ एशियन फोरम पीपल अगेंस्ट टेरर नामक एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) की स्थापना की थी।

उन्होंने कहा कि सरकारी मुआवजा तो दिया जाता है, लेकिन उसे पाना बहुत मुश्किल होता है।

जब हमने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास इस विस्फोट के बारे में सुना, तो हमें अपने पिछले अनुभवों से पता था कि पीड़ितों के पास अक्सर मृतकों को ले जाने के लिए वाहन या एम्बुलेंस सेवाएं नहीं होती हैं। हम वाहनों और एम्बुलेंस की व्यवस्था करेंगे और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में मदद करेंगे। साथ ही घायलों के इलाज में भी मदद करेंगे।

2005 के सरोजनी मार्केट ब्लास्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भी नहीं बच पाता।

मैं खुद वहां से दो मिनट पहले ही निकला था। जूस कॉर्नर के पास ब्लास्ट हुआ था। धनतेरस का दिन था, लाखों की तादाद में भीड़ थी। चारों तरफ आग लग गई थी। दमकल विभाग की गाड़ी आई तब लोगों को निकाला गया। यह जो ब्लास्ट हुआ है, उससे हम सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें