मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीपी भी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी, प्रफुल्ल पटेल आज करेंगे विचार-विमर्श

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी दिल्ली में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली एनसीपी के नेता आज नार्थ एवेन्यू स्थित अपने राष्ट्रीय कार्यालय में दिल्ली के प्रमुख पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करेंगे। एनसीपी विधि प्रकोष्ठ के नेता तेज सिंह वरुण ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आज अपराह्न तीन बजे राष्ट्रीय कार्यालय (79-81 नार्थ एवेन्यू) में एनसीपी के व्यवस्था परिवर्तन कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व केंद्रीयमंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल संबोधित करेंगे। इस मौके पर महाराष्ट्र के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। वरुण ने कहा कि सम्मेलन के बाद प्रफुल्ल पटेल दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनसीपी का प्रमुख मुद्दा रोजगार होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें