मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

राकांपा नेता एकनाथ खडसे की जल्द होगी घर वापसी, भाजपा हाईकमान से बुलावे का इन्तजार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के नेता एकनाथ

खडसे बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने खुद

इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे पुराने कार्यकर्ताओं के आग्रह की वजह से

भाजपा में आ रहे हैं।

एकनाथ खडसे ने रविवार को पत्रकारों को बताया

कि भाजपा में शामिल होने के बारे में पिछले चार-छह महीने से चर्चा चल रही

थी लेकिन मैं अपनी राजनीतिक स्थिति के मुताबिक फैसला नहीं कर सका। अब

केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद तय तारीख को दिल्ली जाकर भाजपा में

शामिल हो जाऊंगा।

एकनाथ खडसे 30 साल से अधिक समय तक भारतीय जनता

पार्टी में रहने के बाद 23 अक्टूबर, 2020 को राकांपा में शामिल हो गए थे।

उन्होंने आंतरिक विवाद, भोसरी प्लॉट घोटाला, देवेंद्र फडऩवीस के साथ मतभेद

जैसे कई मुद्दों के कारण पार्टी छोड़ दी थी। 2020 में राकांपा में शामिल

होने के बाद उन्हें तुरंत नेता नियुक्त कर दिया गया था लेकिन शिवसेना और

राकांपा में बगावत होने के बाद एकनाथ खडसे खुद को असहज महसूस कर रहे थे।

एकनाथ

खडसे ने हाल ही में दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। वहां से हरी झंडी मिलने के

बाद एकनाथ खडसे ने बताया कि जैसे ही हाईकमान से उन्हें बुलाया जाएगा वे

दिल्ली में जाकर भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

महाराष्ट्र भाजपा

अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि खडसे पुराने भाजपाई हैं। अगर वे

पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें