मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

NCB ने करण जौहर पर कसा शिकंजा, ड्रग्स मामले में भेजा समन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड ड्रग्स का मुद्दा छाया रहा है। इस मामले में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। जिसमें कई बड़े- बड़े नाम सामने आए। अब इन्हीं नामों में मशहूर फिल्म निर्माता/ निर्देशक करण जौहर का नाम भी जुड़ गया है। खबर है कि करण जौहर को एनसीबी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत ही बॉलीवुड में ड्रग्स की पोल खुली थी। तभी से NCB लगातार इस मामले में आए दिन नए- नए खुलासे कर रही है। अब खबर है कि गुरुवार को NCB ने इसी मामले में निर्माता/निर्देशक करण जौहर को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी के मुताबिक NCB करण जौहर से बॉलीवुड में फैले ड्रग्स के जाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जानना चाहती है। जिसके चलते उन्हें समन भेजा गया है।

इस मामले की शुरुआत के साथ ही करण जौहर का इससे नाम जुड़ने लगा था। इसकी वजह थी करण जौहर के घर में हुई पार्टी का वीडियो। करण जौहर के घर ये पार्टी साल 2019 में हुई थी। जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि बाद में बवाल होने पर उन्होंने इसे हटा दिया था। इस वीडियो में तमाम बॉलीवुड सितारे जैसे विक्की कौशल, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे थे।

बता दें कि इससे पहले बुधवार (16 दिसंबर) को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल को भी NCB ने समन भेजा था। इसके अलावा अर्जुन की लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से भी एनसीबी लंबी पूछताछ कर चुकी है। दरअसल 19 अक्टूबर को ड्रग संबंधित एक मामले में ग्रैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद ही अर्जुन रामपाल को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया था।

गौरतलब है कि इस मामले में सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वहीं मशहूर कॉमेडिन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का नाम भी इस केस में शामिल था। दोनों की गिरफ्तारी भी हुई थी। इस समय दोनों बेल पर बाहर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें