मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

नाजिरगंज पुलिस चौकी का कांस्टेबल 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाजिरगंज पुलिस चौकी का कांस्टेबल 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

हावड़ा। हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के साकरेल थाना अन्तर्गत नाजिरगंज पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल शुभमय मंडल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की कार्रवाई के दौरान आरोपित कांस्टेबल ने रिश्वत की रकम के बंडल बाहर फेंकने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसका पीछा कर पूरी रकम बरामद कर ली।

बुधवार सुबह जारी एसीबी के बयान अनुसार, कार्रवाई के दौरान शुभमय मंडल ने रिश्वत के दो बंडल बाहर फेंक दिए। हालांकि, वह बाकी रकम फेंक नहीं सका। तलाशी में उसके पास से तत्काल 50 हजार रुपये बरामद किए गए। इसके बाद एसीबी की टीम ने उस स्थान पर तलाशी अभियान चलाया, जहां आरोपित ने रकम फेंकी थी। वहां से भी 50 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। इस तरह कुल एक लाख रुपये की रिश्वत की रकम बरामद हुई।

गिरफ्तारी के दौरान शुभमय मंडल ने काफी विरोध किया और हंगामा भी किया। इसके बावजूद एसीबी अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

गौरतलब है कि सोमवार को भी एसीबी ने हावड़ा जिले के बांटरा थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने एक महिला के साथ कथित उत्पीड़न के मामले को दबाने के लिए आरोपित पक्ष से रिश्वत ली थी। लगातार दो दिनों में हावड़ा पुलिस के दो कर्मियों के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में भी हलचल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें