मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा दो-तीन वर्षों में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे : अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कांकेर,। केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि

हम देश के कई राज्यों से नक्सलवाद का खात्मा कर चुके हैं, दो से तीन

वर्षों में छत्तीसगढ़ से भी नक्सलवाद खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि

नक्सली आत्मसमर्पण कर दें, अन्यथा यह लड़ाई जारी रहेगी। इस देश से

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया और अब नक्सलवाद

समाप्ति की कगार पर है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पांच वर्ष तक

भूपेश बघेल की सरकार थी, नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी।

उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया तो चार महीने में

ही 90 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया, 123 गिरफ्तार हुए और 250

नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। हमने नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर

लाने के साथ-साथ विकास का काम भी किया है।

अमित शाह ने कहा

कि कांग्रेस को वोटबैंक की चिंता है, कांग्रेस ने राममंदिर निर्माण को लटका

कर रखा था। इनके नेता रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भी नहीं पहुंचे। यह

सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में

बड़े-बड़े फैसले लिए गए जो 70 सालों में नहीं लिए गए। आतंकवाद को समाप्त

किया। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर बीते 10 वर्षों में बहुत बड़ा परिवर्तन

किया। मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी

है और आने वाले 25 वर्षों का एजेंडा भी है।

अमित शाह ने कहा

कि राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि चार दशक तक छत्तीसगढ़ के गरीबों के

लिए क्या किया? हमने आतंकवाद खत्म किया, अब नक्सलवाद समाप्ति के कगार में

है। देश के 60 करोड़ गरीबों को 05 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया। अब आगे

के लिए मोदीजी की गारंटी है कि 70 वर्ष से अधिक के आयु वाले बुजुर्गों को

भी आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय

अध्यक्ष खड़गे कहते हैं कि छत्तीसगढ़ का जम्मू-कश्मीर से क्या लेना-देना

है। खड़गे आपकी और राहुल बाबा की चाहे जो सोच हो लेकिन कश्मीर के लिए

छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा जान देने के लिए तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें