मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

कासगंज हत्याकांड में शराब माफिया मुख्य आरोपी मोती का 'दाहिना हाथ' नवाब गिरफ्तार, लाठी-भाला बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा इलाके की काली नदी की कटरी में सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या और पुलिस पर हमला करने के आरोपी शराब माफिया नवाब सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर भाला और लाठी बरामद की है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों को भी चिह्नित कर रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। नवाब सिंह को मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोती सिंह का दाहिना हाथ माना जाता है।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया भाला और लाठी, स्यौड़ी के जंगल के रास्ते पड़ोसी जनपद एटा में जाने की फिराक में था

गुरुवार को एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि नौ फरवरी को सिढ़पुरा थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार एवं आरक्षी देवेंद्र कुमार पर जानलेवा हमला कर सिपाही की हत्या करने के मामले में नवाब सिंह निवासी नगला धीमर शामिल रहा। उसकी निशानदेही पर हत्या और हमले में प्रयुक्त भाला और लाठी बरामद की है।

उन्होंने बताया कि नवाब सिंह स्यौड़ी के जंगल के रास्ते से एटा जनपद में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस का पहरा होने के कारण वह जंगल के रास्ते से निकलना चाह रहा था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर नवाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

मोती सिंह का दाहिना हाथ है नवाब सिंह

एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि नवाब सिंह मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोती सिंह का दाहिना हाथ है। मोती की आवाज पर ही उसने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा प्रहार किया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उधर, मुख्य आरोपी मोती सिंह की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

बता दें कि मंगलवार शाम को दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र सिंह क्षेत्र के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर पहुंचे थे। यहां शराब माफिया ने हमला कर सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। हमले में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें