मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामले में 04 अभियुक्त गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भागलपुर, । जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा

मैदान में बीते 13 जुलाई को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में चार

अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी सोमवार को सिटी

एसपी श्रीराज ने दी।

सिटी एसपी ने बताया कि भागलपुर पुलिस को एक

नाबालिग लड़की के साथ हवाई अड्डा मैदान में कुछ अज्ञात लड़कों के द्वारा

दुष्कर्म किये जाने एवं पीड़िता के मित्र के साथ मारपीट कर मोबाईल छीन लिये

जाने के मामला से संबंधित तिलकामांझी थाना में शिकायत दर्ज की गई थी।

महिला थानाध्यक्ष एवं तिलकामांझी थाना के महिला पदाधिकारी के समक्ष पीड़िता

का बयान लिया गया जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई। तदुपरांत नियमानुसार

चिकित्सीय जाँच कराई गई, पीड़िता से पूछ-ताछ में घटना 11 जुलाई के संध्या

07:00 बजे से 09:00 बजे के बीच का बताया गया है।

पीड़िता के पिता

के लिखित आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान

प्रारंभ की गई। उक्त मामले में आनंद कुमार वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन,

श्रीराज पुलिस अधीक्षक, नगर के निगरानी एवं अजय कुमार चौधरी पुलिस

उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। उक्त एस आई टी के

द्वारा एफ एस एल की टीम एवं डीआईयू की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण

किया गया। उक्त एस आई टी एवं डीआईयू की टीम के द्वारा तकनिकी अनुसंधान

एवं मानवीय सुत्रों के द्वारा घटना दर्ज होने के 36 घंटे के अन्दर सफल

उद्भेदन कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त

गमछा, कपड़े आदि विधिवत् जब्त किये गये।

गिरफ्तार अभियुक्तों के

द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों

को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा विधिवत् अग्रतर कार्रवाई किया जा

रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें