मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू के रहने वाले नौसेना अधिकारी को जिंदा जलाया, चेन्नई से किया था अगवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामूः नौसेना अधिकारी सूरज कुमार को चेन्नई से अगवा कर पालघर में जिंदा जला दिया गया. वह शुक्रवार को जख्मी हालत में मिले थे. बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

सूरज कुमार दुबे को बदमाशों ने चेन्नई एयरपोर्ट के पास से अगवा कर लिया था. इसके बाद उन्हें तीन दिनों तक एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया. बदमाशों ने नौसेना अधिकारी से 10 लाख की फिरौती मांगी थी, पैसे नहीं मिलने पर अपराधियों ने सूरज कुमार को पालघर वेवजी इलाके के जंगल में ले जाकर उनपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. आग लगने से सूरज कुमार बुरी तरह झुलस गए. एक स्थानीय निवासी की उन पर नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी घोलवड पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सूरज कुमार को दहानू के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सूरज ने पुलिस को अपहरण की घटना के बारे में बताया. सूरज की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है.

पुलिस ने दर्ज किया केस पालघर के एसपी दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि नौसेना अधिकारी की पहचान सूरज कुमार दुबे के रूप में हुई है, जो झारखंड के पलामू के निवासी थे. तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें