मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में नौतपा का कहर, श्रीगंगानगर 47 डिग्री पर उबला

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
राजस्थान में नौतपा का कहर, श्रीगंगानगर 47 डिग्री पर उबला

जयपुर। राजस्थान में नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर और कोटा समेत कई जिले सीवियर हीटवेव की चपेट में रहे। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा।मौसम विभाग ने 27 मई के लिए पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 से 30 मई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।पिछले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का सबसे ज्यादा असर रहा। श्रीगंगानगर में पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बीकानेर और फलोदी में 46 डिग्री, जैसलमेर में 45.6 डिग्री तथा कोटा में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। बाड़मेर, चूरू, पिलानी, अलवर और चित्तौड़गढ़ में भी भीषण गर्मी और लू का दौर बना रहा।दिन के साथ रातों में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। जयपुर, कोटा, जोधपुर, नागौर, बीकानेर और दौसा समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सबसे गर्म रात कोटा में रही, जहां न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच सीकर में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। नवलगढ़ रोड पर ओले गिरने और जलभराव की स्थिति भी बनी। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। जयपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज उमस और लू के कारण लोग परेशान रहे।शहर में कई जगह सामाजिक संगठनों ने प्याऊ लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया।अजमेर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से संभाग में कहीं-कहीं आंधी और बारिश की संभावना बन रही है। जेएलएन अस्पताल में मरीजों और परिजनों के लिए छाया के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कोटा में 45.4 डिग्री तापमान के साथ गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा रहा। कोचिंग विद्यार्थियों को भी गर्मी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।जोधपुर में बढ़ी उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर में हीटवेव का अलर्ट जारी है।उदयपुर में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण पर्यटन स्थलों पर भी सन्नाटा नजर आया और टूरिस्ट की संख्या कम रही। अलवर में सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगीं। दोपहर में लू के कारण बाजार और सड़कें सूनी नजर आईं।तेज गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सिर ढंककर बाहर निकलने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें