मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा का जोर: लू से बचने के लिए करे उपाय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। राजधानी में 25 मई से 2 जून तक सूर्य देव अंगार बरसा सकते

हैं, जिसके चलते आगामी चार- पांच दिनों में 17 जिलों में भयंकर लू का दौर

जारी रहेगा और राजधानी जयपुर की धरती भट्टी की तरह तपेगी। आसमान से बरसती

आग में रात में भी पारा बढ़ा हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिन प्रदेश

के 17 से ज्यादा जिलों में लू और हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने दिन का तापमान 47 डिग्री के पार तक जाने की चेतावनी दी है।

लू के दौर में इसकी चपेट से बचने के लिए करें ये उपाय-

घर

से बाहर निकलने से पहले भरपेट पानी अवश्य पिएं और सूती ,ढीले एवं आरामदायक

कपड़े पहने, धूप में निकलते समय अपना सिर ढंककर रखे ,टोपी,कपड़ा,छतरी का

उपयोग करें।

पानी ,छाछ,ओआरएस का घोल या घर में बने पेय

पदार्थ जैसे लस्सी ,नीबू पानी ,आम का पना इत्यादि का सेवन करें। भरपेट भोजन

करके ही घर से निकले, धूप में अधिक बाहर जाने से बचें।

ये होते हैं लू के लक्षण

लू लगने से सिरदर्द ,बुखार,उल्टी,अत्यधिक पसीना एवं बेहोशी आना,कमजोरी महसूस होना,शरीर में ऐंठन ,नब्ज असामान्य होना।

लू

की चपेट में आए व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटाएं और उसके कपड़े ढीले करें ।

बीमार व्यक्ति को पेय पदार्थ कच्चे आम का पना आदि पिलाए। लू से प्रभावित

व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर चिकित्सक से

परामर्श ले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें