मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

भागलपुर में नेशनल लोक अदालत 10 मई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भागलपुर में नेशनल लोक अदालत 10 मई को

भागलपुर। डीएलएसए के सचिव रंजीता कुमारी ने शुक्रवार को बताया कि भागलपुर में 10 मई शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत सिविल कोर्ट भागलपुर, नवगछिया और कहलगांव में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, विभिन्न प्रकार के पूर्व मुकदमेबाजी और न्यायालय में लंबित मामलों का समाधान इस लोक अदालत के जरिए किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग विषयों के लिए विशेष बेंचों का गठन किया गया है।भागलपुर सदर में कुल तीन बेंचों की व्यवस्था की गई है बेंच-1 में एमएसीटी और वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी। बेंच-2 में बैंकिंग और वित्तीय मामलों, जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, वीएसएनएल और श्रीराम फाइनेंस के प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। बेंच-3 को यूको बैंक से संबंधित विभिन्न शाखाओं के मामलों के लिए जिम्मेदार बनाया गया है। सभी न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और स्टाफ को इस लोक अदालत में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यवाही की अंतिम रिपोर्ट उसी दिन शाम 4 बजे तक जमा करनी होगी। यह लोक अदालत लोगों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ न्यायिक बोझ भी कम होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें