मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय निशानेबाज कोनिका की कोलकाता में रहस्यमय मौत, फरवरी में होनी थी शादी, जानें-हादसा या साजिश ?

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

निशानेबाज कोनिका धनबाद की चर्चित राष्ट्रीय शूटर कोनिका लायक की रहस्यमय मौत हो गई है। उसकी मौत कोलकाता में कोचिंग के दौरान हुई। कोनिका को अभिनेता सोनू सूद ने राइफल दी थी। साथ ही देश के लिए पदक जीतने को कहा था। कोनिका ने वादा भी किया था।

धनसार (धनबाद)। राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज कोनिका लायक की कोलकाता में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत को लेकर तरह-तरह की बातें आ रही हैं। हादसा से लेकर साजिश तक की बात की जा रही हैं। वैसे अभी तक इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। कोलकाता में रहने वाली कोनिका की मौसी ने गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि झारखंडी होने के कारण कोलकाता में कोनिका की उपेक्षा हो रही थी। राष्ट्रीय निशानेबाज की मौत की खबर धनबाद आने के बाद लोग स्तब्ध हैं। आखिर उसकी कैसे मौत हो गई ? उसने ने अभिनेता सोनू सूद से देश के लिए राष्ट्रीय पदक लाने का वादा किया था। सोनू ने ही उसे राइफल दी थी।

परिजनों को बताई गई बीमारी की बात, कोलकाता जाने पर मिली माैत की जानकारी

कोनिका के पिता पार्थो लायक और माता वीणा लायक को सूचना मिली थी कि बेटी बीमार है। वे लोग कोलकाता गए तो जानकारी मिली कि वह जीवित नहीं रहीं। पार्थो ने दूरभाष पर कहा कि सब कुछ खत्म हो गया। क्या और कैसे हुआ, अभी कह नहीं सकते। इधर कोनिका की मौत की सूचना के बाद उनके धनसार आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद अनुग्रह नगर के आवास पर शव को लाया जाएगा। कोनिका कोलकाता के बाली में रहकर जयदीप कर्मकार शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थीं। अक्टूबर में गुजरात में एक प्रतियोगिता में भाग लेने गई थीं। अगस्त 2020 में उनको कोरोना का संक्रमण हो गया था।

फरवरी में होना था विवाह

कोनिका की शादी तय हो गई थी। फरवरी में विवाह होना था। शादी की तैयारी शुरू हो गई थी। कोनिका की बहनें अनुश्री, तनुश्री एवं मोनिका विवाह को लेकर उत्साहित थीं। कोनिका के लिए लहंगा-चुनरी खरीद ली गई थी। तीन दिन पहले मां कोलकाता में कोनिका से मिल कर आई थीं। वह बेहद खुश थीं। कोलकाता से आने के बाद उन्होंने शादी के लिए खरीदारी की। स्वजन भौंचक है कि दो दिन में ऐसा क्या हुआ जो कोनिका की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। इस मामले की कोलकाता पुलिस जांच कर रही है।

बेटी किसी से कम नहीं

कोनिका होनहार और साहसी थी। माता-पिता को उनपर बहुत नाज है। उन्हें बेटा की तरह मानते थे। पार्थो सबसे कहते थे कि बेटा नहीं तो क्या हुआ, कोनिका किसी से कम नहीं है। माता-पिता हमेशा उन्हें प्रोत्साहित करते रहे।

सोनू सूद ने कहा था देश के लिए पदक लाना

राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी के लिए कोनिका का चयन हो गया था, लेकिन उनके पास राइफल नहीं थी। वह अपने दोस्त की राइफल से निशानेबाजी का अभ्यास कर रही थीं। कोनिका ने सोनू सूद को ट्वीट कर जर्मन राइफल खरीदने के लिए मदद की गुहार लगाई थी। 10 मार्च को सोनू ने ट्विटर पर उन्हें मदद करने की घोषणा की थी। 24 जून को कोनिका को जर्मन राइफल मिल गई। इसके बाद कोनिका और सोनू ने वीडियो काल पर बातचीत की थी। सोनू ने कहा था- तुम देश के लिए पदक लाना, तब मेरा भी सपना पूरा होगा। राइफल मिलने के बाद अगस्त से वह कोलकाता में प्रशिक्षण ले रही थीं। निशानेबाजी में कोनिका की यात्रा 2014 से शुरू हुई थी। वह बस्ताकोला शूटिंग सेंटर में जाने लगी थी। इसके बाद झारखंड की तरफ से खेलते हुए उन्होंने कई पदक जीते। राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में उन्हें मौका मिल गया था। अब वह अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की तैयारी कर रही थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें