मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के बयान पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का जबाव, जाति की अधिसूचना 25 जुलाई, 1994 हुई थी जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति पर राहुल गांधी के सवाल पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने जवाब दिया है कि मोढ घांची जाति को पिछड़ी जाति (ओबीसी) में शामिल करने की अधिसूचना 25 जुलाई, 1994 को गुजरात सरकार द्वारा जारी की गई थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मोढ घांची जाति 91 (ए) पर मंडल सूची में है। मोढ घांची जाति को ओबीसी की राज्य सूची में शामिल करने की अधिसूचना 25 जुलाई, 1994 को गुजरात सरकार द्वारा जारी की गई थी।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने गुजरात राज्य के लिए ओबीसी की केंद्रीय सूची में मोढ-घांची को शामिल करने के लिए 15 नवंबर, 1997 को केंद्र सरकार को सलाह दी और इसके लिए राजपत्र अधिसूचना 27 अक्टूबर, 1999 को जारी की गई थी। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम, 1993 के अनुसार किसी भी जाति को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सलाह आमतौर पर केंद्र सरकार के लिए बाध्यकारी थी। गुजरात राज्य के लिए ओबीसी की केंद्रीय सूची में मोढ घांची जाति सहित 104 जातियां एवं समुदाय हैं। आयोग के मुताबिक जब मोढ-घांची को ओबीसी की राज्य सूची के साथ-साथ ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए उपरोक्त दोनों निर्णय लिए गए, तब नरेन्द्र मोदी के पास कोई विधायी या कार्यकारी पद नहीं था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें