मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से तलाक की अफवाहों पर नताशा ने दिया जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भारत

के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या उनकी निजी जिंदगी काफी सुर्खियों में

रही है। हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा के रिश्ते में दरार आने और तलाक होने

की चर्चा छिड़ गई है। ये चर्चाएं तब शुरू हुईं, जब नताशा ने अपने

इंस्टाग्राम अकाउंट से सरनेम पंड्या हटा दिया। दोनों ने सोशल मीडिया पर

अपनी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। ऐसे में नताशा का एक वीडियो सामने आया है।

हार्दिक

के साथ तलाक की चर्चा के बीच नताशा को मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया

गया। इस बार नताशा से हार्दिक से तलाक की बातचीत के बारे में पूछा गया।

वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में

नताशा के साथ मिस्ट्री मैन भी नजर आ रहे हैं। जब नताशा से हार्दिक से तलाक

के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ दो शब्दों में जवाब दिया।

नताशा

और हार्दिक ने 2020 में शादी कर सभी को चौंका दिया था। शादी के कुछ महीनों

बाद हार्दिक और नताशा को बेटा अगस्त्य हुआ। फिर पिछले साल यानी 2023 में

उन्होंने धूमधाम से शादी की। हार्दिक-नताशा की शादी की तस्वीरें और वीडियो

भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। अब उनके तलाक की बातें सामने आई हैं।

नताशा

ने इंस्टाग्राम से पंड्या नाम हटा दिया है। साथ ही हार्दिक ने नताशा के

बर्थडे पर भी कुछ पोस्ट नहीं किया। नताशा इस बार आईपीएल में भी नजर नहीं

आईं। कहा जा रहा है कि इसी वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। इस

बीच ऐसी भी अफवाहें हैं कि तलाक के मामले में हार्दिक को अपनी संपत्ति का

70 फीसदी हिस्सा नताशा को देना होगा। अभी तक नताशा और हार्दिक में से किसी

ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें