मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

नारायणमूर्ति ने पोते रोहन मूर्ति को गिफ्ट किए 240 करोड़ रुपये के शेयर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 18 मार्च । देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी

कंपनी इंफोसिस के संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति ने अपने चार महीने के

पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को 240 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर उपहार में दिए

हैं। अपने पोते को शेयर देने के बाद इंफोसिस में नारायणमूर्ति की

हिस्सेदारी अब 0.40 फीसदी से घटकर 0.36 फीसदी रह गई है। उनके पास अब कंपनी

के करीब 1.51 करोड़ शेयर रह गए हैं।

रेगुलेटरी फाइललिंग में

दी गई जानकारी के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी में एकाग्र रोहन

मूर्ति की 15,00,000 शेयर यानी 0.04 फीसदी हिस्सेदारी है। दरअसल, अपने पोते

एकाग्र रोहन मूर्ति के 10 नवंबर, 2023 को पैदा होने के बाद इंफोसिस के

फाउंडर नारायण मूर्ति ने अपने हिस्से के 240 करोड़ रुपये वैल्यू के शेयर

गिफ्ट में दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह नारायण मूर्ति का पोता

संभवत: देश का सबसे छोटा करोड़पति बन गया है।

उल्लेखनीय है

कि शेयर बाजार में रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक शेयरों को यह लेन-देन

'ऑफ-मार्केट' तरीके से किया गया हे। नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति नवंबर

में दादा-दादी बने जब उनके बेटे रोहन मूर्ति और पत्नी अपर्णा कृष्णन को एक

बेटा हुआ। नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और

अक्षता मूर्ति की दो बेटियों के नाना-नानी भी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें