मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

नानूर में तृणमूल बूथ अध्यक्ष की हत्या, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नानूर में तृणमूल बूथ अध्यक्ष की हत्या, पांच घायल

बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नानूर में शुक्रवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।मृत बूथ अध्यक्ष की पहचान 50 वर्षीय रासबिहारी सरकार उर्फ (दोदन) के रूप में हुई है। वह नानूर के थुपसरा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष थे।जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात थुपसरा के पातिछाडा गांव स्थित नाटमंदिर में ग्रामीण आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों के बीच अचानक विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि उसी समय एक समूह लोहे के रॉड, शाबल और अन्य हथियार लेकर वहां पहुंचा और अंधाधुंध हमला कर दिया।अपराधियों ने रासबिहारी को जमीन पर गिराकर लगातार प्रहार किए। उन्हें बचाने का प्रयास करते हुए पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रासबिहारी को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल पांचों व्यक्तियों का इलाज पूर्व बर्दवान के मंगोलकोट ब्लॉक अस्पताल में चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला इतनी तेजी से हुआ कि किसी को बचाव या प्रतिरोध का अवसर नहीं मिल सका। हमला कर अपराधी तुरंत वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर नानूर थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की। क्षेत्र में अभी भी तनाव बना हुआ है।मृतक के पुत्र मानव सरकार ने बताया, “पार्टी कार्यालय से लौटकर नाटमंदिर के निकट पहुंचे ही थे कि शाबल और लोहे के रॉड से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही पिता की मृत्यु हो गई। हमारे पांच साथी घायल हैं। हमने थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। हम पिता की हत्या के दोषियों को कठोर दंड दिलाने की मांग करते हैं।”पुलिस का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद इस घटना का कारण हो सकता है। हालांकि यह हमला अचानक हुए विवाद का परिणाम था या पूर्व नियोजित, इसकी जांच जारी है। पुलिस गांव में तलाशी अभियान चला रही है तथा आरोपितो की तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें