नांदड़ा खुर्द तिहरा हत्याकाण्ड : तिहरे हत्याकाण्ड का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार
जोधपुर, निकटतर्वी बनाड़ थाना क्षेत्र के गांव नांदडा खुर्द में
बुधवार को हुए तिहरे हत्याकाण्ड का पुलिस ने 24 घंटे बाद खुलासा करते हुए
हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित का घर में आना जाना
था और लूट के इरादे से यह वारदात की। पहले वृद्धा फिर उसकी दोहितियों को
मारा, बाद में बच्चियों की मां के सिर पर कुल्हाड़ी मारी थी। हत्याओं के
बाद संदूक के ताले तोड़े मगर उसे कुछ हाथ नहीं लगा था। पकड़े गए अभियुक्त
से गहनता से पूछताछ चल रही है। कोई और इस वारदात में शामिल है अथवा नहीं इस
बारे में पता लगाया जा रहा है।
पुलिस उपायुक्त पूर्व आलोक
श्रीवास्तव ने बताया कि बनाड़ थाना क्षेत्र में नांदड़ा खुर्द गांव में
भंवरी देवी, उनकी दो दोहितियों लक्षिता एवं भावना की हत्या के साथ उनकी मां
पर कुल्हाड़ी से हत्या करने के प्रयास के आरोपित नांदड़ा गांव निवासी
दिनेश पुत्र सुरजाराम को गिरफ्तार किया गया है। आरंभिक पड़ताल में उसने
अपना जुर्म कबूल किया है।
पकड़े गए आरोपित से पता लगा कि
आरोपित जुएं और नशे का आदी है और वह जुएं में पांच लाख हार चुका था जिसकी
उधारी उस पर चढ़ी हुई थी। वह रकम को हासिल करने के लिए यह योजना बनाई।
आरोपित
दिनेश का इस घर में आना जाना था और वह सबसे परिचित था। उसे यह मालूम था कि
दोपहर के समय डेढ़ से ढाई बजे के बीच घर में कोई नहीं रहता है केवल
बच्चियां ही होती है और उसने लूट की योजना बनाई।
पहले मारा वृद्ध भंवरीदेवी को फिर बच्चियों को :
पुलिस
उपायुक्ता आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित घर में दाखिल होने पर पहले
वृद्ध भंवरी देवी के सिर पर कुल्हाड़ी मारी जिससे वह वहीं पर ढेर हो गई।
बच्चियों के रोने लगी तो वह उन्हें चुप कराने के लिए पानी के टांके पर लेकर
गया और पानी में डाल दिया। फिर वह लौटा और बाद में बच्चियों की मां संतोष
पर कुल्हाडी से वार किया, मगर कुल्हाड़ी उसके सिर में ही धंस गई।





