मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

तालाब से मिला लापता व्यक्ति का शव, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तालाब से मिला लापता व्यक्ति का शव, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

पूर्व मेदिनीपुर,। जिले के नंदकुमार थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव में एक लापता व्यक्ति का शव तालाब से बरामद होने पर हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विकास बेरा (40) के रूप में हुई है, जो पेशे से बस कंडक्टर थे। वे पिछले तीन दिनों से लापता थे।बताया गया कि स्थानीय लोगों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित तालाब में एक शव को तैरते देखा। इसकी सूचना तुरंत नंदकुमार थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतदेह को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक के नाक और मुंह से खून के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है। मृतक के परिजनों ने भी हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें