मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

नागार्जुन ने मांगी माफी, साउथ सुपरस्टार के बॉडीगार्ड ने फैन संग किया था दुर्व्यवहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

प्रशंसक

सचमुच अपने प्रिय कलाकार की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। पहले

कलाकारों के ऑटोग्राफ के लिए भीड़ होती थी और अब सेल्फी के लिए। प्रशंसक

अपने पसंदीदा कलाकार के साथ मोबाइल पर तस्वीर खींचने के लिए उत्सुक रहते

हैं। लेकिन कई बार उन्हें बुरे अनुभव का भी सामना करना पड़ता है। इतना ही

नहीं एक्टर दूर रहते हैं उनके बॉडीगार्ड्स फैंस को भगाते हैं। नागार्जुन के

एक प्रशंसक को हाल ही में कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ। बाद में नागार्जुन ने

नोटिस किया और सोशल मीडिया पर फैन से माफी मांगी।

नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने फैन को दिया धक्का

मुंबई

हवाई अड्डे पर साउथ स्टार नागार्जुन और धनुष चुपचाप एयरपोर्ट से बाहर निकल

रहे थे। ऐसे में नागार्जुन का एक दिव्यांग फैन उनसे मिलने के लिए आगे आया।

उन्होंने एक्टर का हाथ छुआ। जब एक्टर के बॉडीगार्ड की नजर इस पर पड़ी तो

उन्होंने फैन को धक्का देकर दूर कर दिया। इस हरकत से फैन का संतुलन बिगड़

गया और वह पीछे की ओर गिरते-गिरते बचा। नागार्जुन को इसका कोई अंदाज़ा नहीं

था, लेकिन अभिनेता धनुष को इस बात का एहसास होते ही उन्होंने पीछे मुड़कर

देखा तो लोगों ने नागार्जुन की आलोचना की। इस बात का एहसास होने के बाद

नागार्जुन ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।

वीडियो

वायरल होने पर नागार्जुन ने ट्विटर पर इस मामले के लिए सार्वजनिक रूप से

माफी मांगी। नागार्जुन ने कहा, “यह अभी मेरे संज्ञान में आया... ऐसा नहीं

होना चाहिए था! मैं उन सज्जन से माफी मांगता हूं। साथ ही यह सुनिश्चित करने

के लिए आवश्यक सावधानी बरतूंगा कि भविष्य में ऐसा न हो!” इस प्रकार

नागार्जुन ने माफ़ी मांगी। इस बीच नागार्जुन और धनुष दोनों सोनाक्षी सिन्हा

की शादी के लिए पहुंचे मुंबई में पहुंचे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें