मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः वन एवं पर्यावरण विभाग छिनने से नाराज चल रहे मंत्री नागर सिंह चौहान के तेवर पड़े नगर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। वन एवं पर्यावरण विभाग छिनने से नाराज होकर इस्तीफे की

धमकी देने वाले मंत्री नागर सिंह चौहान के तेवर नरम पड़ गए हैं। मुख्यमंत्री

डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री

हितानंद शर्मा ने मंगलवार देर रात 12 बजे मुख्यमंत्री निवास पर मंत्री

चौहान से बंद कमरे में बातचीत की।

दरअसल, अलीराजपुर से विधायक नागर

सिंह चौहान के पास दो विभाग थे। राज्य शासन द्वारा इनमें से वन एवं

पर्यावरण विभाग उनसे वापस लेकर हाल ही में मंत्री बनाए गए रामनिवास रावत को

आवंटित कर दिया गया था। इसके बाद उनके पास केवल अनुसूचित जाति विभाग का

दायित्व बचा है। वन एवं पर्यावरण विभाग छिन जाने से मंत्री चौहान नाराज हो

गए थे और अपना इस्तीफा देने की बात कही थी। इसके बाद सोमवार की रात उन्हें

पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व में दिल्ली तलब किया था। उन्होंने दिल्ली

पहुंचकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी।

मंत्री

चौहान ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नाराजगी जैसी कोई

बात नहीं है। विभाग वापसी का विषय अंदर का है। पार्टी फोरम पर मैंने अपनी

बातें रखी हैं। उनकी बातें भी मैंने सुनी हैं। मेरी दिल्ली में पार्टी

अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात हुई थी। शिवराज

सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से भी मेरी बात हुई

थी। अब मैं अपने गुरुजी के पास गुजरात जा रहा हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें