गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने ली अधिकारियों की क्लास, दो सफाई नायक सस्पेंड
गाजियाबाद,। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सफाई व्यवस्था का
औचक निरीक्षण किया। मोहन नगर वसुंधरा तथा सिटी जोन के कई स्थानों पर सफाई
की व्यवस्था बेहतर मिली लेकिन मोहन नगर तथा वसुंधरा क्षेत्र में मुख्य
मार्ग पर सेकेंडरी प्वाइंट से कूड़ा देरी से उठने पर स्वास्थ्य विभाग टीम
की क्लास लगाई गई। नगर आयुक्त ने वसुंधरा तथा मोहन नगर के सेनेटरी एंड फूड
इंस्पेक्टर तथा चीफ सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी
किया गया।
निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने मुख्य मार्गों के
साथ-साथ आंतरिक वार्डों में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसमें
वार्ड-38 मोहन नगर जोन के अंतर्गत सफाई नायक सूरज के अनुपस्थित होने पर
सस्पेंड करने की आदेश दिए इसी प्रकार वार्ड-76 में सफाई नायक दीपक को भी
अनुपस्थित होने पर सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
मोहन नगर मुख्य
मार्ग शालीमार गार्डन, पसोंडा क्षेत्र राजेंद्र नगर, वसुंधरा वैशाली मुख्य
मार्ग साहिबाबाद सब्जी मंडी के बाहर मुख्य मार्ग, कवि नगर सेक्टर 23 संजय
नगर मुख्य मार्ग का मुख्य रूप से गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग टीम
सहित निरीक्षण किया गया। इसमें रेहरी पटरी तथा ठेले वालों के द्वारा रात्रि
में कूड़ा डालने का विषय सामने आया जिस पर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य
अधिकारी डॉ. मिथिलेश को गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही अमल
में लाने के लिए कहा। सफाई की गुणवत्ता में कमी दिखाई देने पर नगर आयुक्त
ने संबंधित ठेकेदार की विरुद्ध 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के लिए भी
निर्देश दिए।
नया रेलवे स्टेशन गाजियाबाद तथा वसुंधरा लिंक रोड पर
नगर आयुक्त ने भ्रमण के दौरान ग्रीन बेल्ट में सेंट्रल वर्ज की व्यवस्था
को भी देखा जिसमें मौके पर ग्रीन बेल्ट के अंदर सीएंडडी वेस्ट पाया गया तथा
उद्यान का कचरा भी पाया गया। इसको देखकर नगर आयुक्त मौके पर टीम को बुलाकर
कार्यवाही कराई गई तथा उद्यान के वरिष्ठ अधिकारियों को भी रोस्टर बनाकर
प्रातः कालीन सफाई व्यवस्था की टीम को ग्रीन बेल्ट तथा सेंट्रल वर्ज़ में
कार्य करने के लिए कहा गया।





