मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

नदी कटाव से स्थानीय ग्रामीणों में बना डर का माहौल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किशनगंज,।

जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के खारुदह और भोलमारा पंचायत के लोगों को नदी

कटाव को लेकर खतरा मंडरा रहा है। नदी कटाव बड़ी तेजी के साथ अपने रूख गांव

की तरफ मोड़ते हुए जाते हैं। नदी से 50 मीटर की दूरी पर सरकारी विद्यालय भी

सुचारू रूप से चालू है, जिससे शिक्षक व छात्र-छात्रों में डर का माहौल बना

हुआ रहता है।

स्थानीय ग्रामीण मो. आबिद, मो. नासिर सहित अन्य

लोगो ने बताया कि हम लोगों ने नदी कटाव को लेकर जिलाधिकारी को लिखित रूप से

आवेदन दिया है। किशनगंज सांसद डा. मो० जावेद आजाद को भी आवेदन दिया था

लेकिन, आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर समय रहते हुए तटबंध कर देता, तो

हम लोगों को पूर्ण विश्वास था कि नदी को दूसरे तरफ बदल जाता तटबंध नहीं

होने के कारण आज नदी का रुख गांव की तरफ मुड़ गया है। इस रफ्तार से नदी

कटाव चल रहा है, जिस के गांव तबाह होने का डर है।

सभी लोगों ने

प्रशासन से नदी कटाव रोकथाम के लिए तत्काल कोई व्यवस्था लगाने की मांग की

है। स्थानीय ग्रामीण कहते हैं कि हम लोगों का बच्चा-बच्ची स्कूल पढ़ने के

लिए जाते हैं, जिस तरह से नदी कटाव हो रहा है। अब हम लोगों की बच्चे स्कूल

जाने से भी कतराते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें