मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

किसान संगठनों के साथ बैठक से पहले नड्डा के घर मंथन, पहुंचे शाह, राजनाथ और तोमर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली : पिछले 5 दिनों से जारी किसानों के आंदोलन के बीच सुलह के लिए आज सरकार और 32 किसान संगठनों के बीच अहम बैठक होने जा रही है. इस बातचीत से पहले सरकार में मंथन शुरू हो गया है. सुबह करीब 10:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर एक उच्चस्तरीय बैठक चल रही है. इस बैठक में रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर शामिल हैं. इस बीच खबर है कि इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी बैठक में शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि अमित शाह को आज बीएसएफ की राइजिंग डे परेड में शामिल होना था. लेकिन उन्होंने यह प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है. बैठक में किसानों के साथ बातचीत की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है.

केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधारों के तहत लागू किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली से सटी सीमाओं पर बीते 5 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. दूसरी ओर सरकार लगातार किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है. इस बीच मंगलवार 1 दिसंबर को सरकार ने किसान संगठनों को इस विवाद पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है.

किसान संगठनों के नेताओं और सरकार बीच विज्ञान भवन में आज 3 बजे बैठक है. इसमें सरकार ने देश के 500 से अधिक किसान संगठनों में से 32 को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. सरकार की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसान संगठनों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें