भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज हरियाणा और चंडीगढ़ के चुनाव दौरे पर, पंचकूला में रोड शो, सिटी ब्यूटीफुल में शाम को जनसभा
नई
दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष
जेपी नड्डा आज हरियाणा और चंडीगढ़ के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वो सबसे पहले
सुबह हरियाणा के खूबसूरत और सुव्यवस्थित शहर पंचकूला पहुंचेंगे। शाम को
उनकी जनसभा चंडीगढ़ में होगी। भाजपा ने एक्स हैंडल पर अध्यक्ष जेपी नड्डा
के आज के चुनाव कार्यक्रम को साझा किया है।
भाजपा के एक्स हैंडल के
अनुसार, नड्डा पंचकूला में रोड शो करेंगे। रोड शो सुबह 11ः50 बजे डीसी मॉडल
स्कूल सेक्टर-7 से शुरू होकर सेक्टर-7-8 लाइट प्वाइंट पर खत्म होगा। आखिर
में नड्डा देश के खूबसूरत शहरों में शुमार और सिटी ब्यूटीफुल के नाम से
विख्यात चंडीगढ़ के सेक्टर-27 स्थित रामलीला मैदान में भाजपा की विशाल
जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने यहां से वरिष्ठ नेता संजय टंडन को
उम्मीदवार बनाया है।





