नड्डा ने दी अरुणांचल के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरुणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वस्थ एवं लंबी उम्र की कामना की है।
नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, 'अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके अभिनव और सक्षम नेतृत्व के तहत राज्य ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है और कोविड-19 की स्थिति का मुकाबला करने में सक्षम है। मैं आपके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'
उल्लेखनीय है कि खांडू का जन्म 21 अगस्त 1979 को तवांग में हुआ हैं और वह इस समय अरुणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।





