मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी ने नाबालिग नेपाली लड़की को कराया मुक्त,मानव तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। प्रेम जाल में फंसाकर नेपाली नाबालिग लड़की को नेपाल से उत्तराखंड ले गए मानव तस्कर युवक को एसएसबी मानव तस्करी रोधी रक्सौल ने उत्तराखंड पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है।इसकी पहचान मोहम्मद इसराफिल अंसारी के रूप में हुई है। इस दौरान नाबालिग लड़की को भी मुक्त करा लिया गया। मानव तस्करी रोधी इकाई के इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि युवक ने अपना धर्म व अपना नाम बदल कर नेपाल की रहने वाली नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती किया। कुछ ही दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गया। फिर उसके बाद उस लड़की को 11 दिसंबर 2023 को नेपाल से भागकर नाबालिग लड़की से हिन्दू रीतिरिवाज के साथ शादी कर लिया। चुकी उस लड़की को पता न चले कि वह दूसरे धर्म का है।लड़की के घर वालों ने भी काफी अपने स्तर से खोजा नही मिलने पर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 47 बटालियन मानव तस्करी रोधी इकाई से संपर्क किया। जिसके बाद पता चला कि लड़की को उत्तराखंड के भीम ताल में छुपा कर रखा गया है। जिसके बाद मिशन मुक्ति फाउडेंशन दिल्ली, नेपाल दूतावास व अन्य संस्था के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और मोहम्मद इसराफिल अंसारी को गिरफ्तार किया गया और नेपाली लड़की का भी रेस्क्यू किया गया।काउंसलिंग के दौरान लड़की ने बताया कि एक दिन मोहम्मद इसराफिल अंसारी अपना फोन घर में भूल कर घर से बाहर चला गया तभी उसके एक रिश्तेदार ने उसके फोन पर काल किया तब उसने कहा कि मोहम्मद इसराफिल अंसारी कहा है। लड़की ने कहा कौन इसराफिल? तब लड़की को उसका असली नाम पता चला उससे पहले लड़की को उसका नाम मुन्ना महतो पता था। लड़की ने बताया मोहम्मद इसराफिल अंसारी उसे केरल ले जाना चाह रहा था उसने बताया कि अगले महीने मुझे वो केरल ले जाता।लड़के से पूछताछ के दौरान पता चला कि इससे पहले भी और दो लड़कियों से वो शादी कर चुका है। उन लड़कियों को वो छोड़ भी दिया है।इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि युवक को जेल भेजा जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने में इंस्पेक्टर मनोज शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जगदीप नेगी, महिला कांस्टेबल गीता कोठारी, दीपा सिंह, महेंद्र सिंह, मनोज पंत,अमित कुमार, सरिता शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें