मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

सिलीगुड़ी में युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिलीगुड़ी में युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के डांगीपाड़ा इलाके के निवासी सद्दाम हुसैन (30) की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई । दरअसल, सोमवार देर रात लगभग एक बजे सिलीगुड़ी के देशबंधु चित्तरंजन दास फ्लाईओवर के पास सद्दाम का रक्तरंजित शव बरामद सिलीगुड़ी थाने की एंटी क्राइम विंग की पेट्रोलिंग वैन ने बरामद कर जिला अस्पताल पहुंचाया था। सद्दाम के पास मौजूद मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दी। खबर पाते ही परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग थाने पहुंचे। परिजनों के अनुसार, सद्दाम एक शादी समारोह में गया था और रात लगभग 12 बजे घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में क्या हुआ, यह कोई समझ नहीं पा रहा है। परिवार का कहना है कि वह बिल्कुल स्वस्थ था। सद्दाम का एक छोटा बच्चा भी है। उसकी मौत की खबर से इलाके में शोक व्याप्त है। मंगलवार को शव को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें