मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़़ में एक गोकश घायल सहित दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुलिस मुठभेड़़ में एक गोकश घायल सहित दो गिरफ्तार

फतेहपुर। जिले में शुक्रवार को गौकशी करने जा रहे दो गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर गौकश व पुलिस के बीच हुई मुठभेड में फायरिंग के दौरान एक गौकश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं उसके साथी को भी भागने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया है। अवैध तमंचा, एक बछड़ा व गौकशी के उपकरण बरामद किये गये हैं। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है। थाना हथगांव व एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि बिसुई नहर के पास महुआ व आम की बाग में कुछ लोग गौकशी करने की फिराक में हैं। सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल ग्राम बिसुई नहर पट्टी के पास बाग में पहुंचकर देखा कि एक बछड़ा बंधा हुआ है, जिसे दो व्यक्ति काटने जा रहे थे। पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर आत्म समर्पण के लिए जब कहा गया तो शातिर गोकशों द्वारा पुलिस पर लक्ष्य साधकर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में गौकश इलियास पुत्र मुख्तार निवासी रामपुर मुआरी थाना हथगांव जनपद फतेहपुर के दाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया। घायल को तत्काल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल हथगांव ले जाया गया, वहीं दूसरा गौकश अफसर अली पुत्र अशरफ अली निवासी रामपुर मुआरी थाना हथगांव जनपद फतेहपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गौकशों के कब्जे से 02 अदद तमंचा, 03 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस, 01 कुल्हाड़ी, 04 चाकू, 01 अदद लकड़ी का ठिहा, 02 बंडल काली पन्नी व 01 पीली बड़ी तिरपाल, एक मोटर साइकिल व 320 रूपये नगद बरामद किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के गौवध से संबंधित अपराधी है। थाना हथगांव के मूल निवासी है। घायल के विरूद्ध विभिन्न थानों पर लगभग दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से अपराध व अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें