मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

शहर में पहली बार हुई, पुलिस बल के साथ देर रात मंडी मदार टेकरी सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में अतिक्रमण की कार्यवाही

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शहर में पहली बार हुई, पुलिस बल के साथ देर रात मंडी मदार टेकरी सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में अतिक्रमण की कार्यवाही

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के क्षेत्र विशेष में सारी रात खुले रहने वाले बाजार को लेकर प्रशासन की कार्यवाही एवं निष्पक्षता पर सवाल उठाते रहे हैं परंतु निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने शहर में पहली बार उन स्थानों पर अतिक्रमण की कार्यवाही करवाई और वह भी खासकर देर रात,जहां आज तक किसी भी अधिकारी की क्षमता के बाहर था।इसके साथ ही लंबे समय से पूरे शहर में अतिक्रमण की कार्यवाही के चलते प्रशासन पर यह लगातार सवाल उठ रहा था। की पूरी रात तक हनुमानताल और गोहलपुर थाना क्षेत्र में मंडी मदार टेकरी की दुकानों पर प्रशासन कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है, लेकिन मंगलवार देर रात जबलपुर का नगर निगम अतिक्रमण विभाग, पूरे पुलिस बंदोबस्त के साथ मंडी मदार टेकरी क्षेत्र पर पहुंचा और देर रात चल रही दुकानों सहित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की भीड़ एकत्र होने के कारण पुलिस को अप्रिय स्थिति का भी अंदेशा लगा, जिस कारण गोहलपुर पुलिस का बल भी मौके पर पहुंच गया, हालांकि पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ही रही।अतिक्रमण दल के प्रभारी मनीष तड़से ने बताया किया कार्यवाही केवल सांकेतिक रूप पर की गई है। अब इसके बाद यदि यह दुकान दोबारा शुरू होती हैं तो यहां पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस से भी सहायता लेकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अतिक्रमण कर दुकानों को देर रात संचालित ना किया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें