मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

मुर्शिदाबाद रेल हादसा: सुपरवाइजर निलंबित, गेटमैन गिरफ्तार; पीड़ित परिवारों को ₹10 लाख की सहायता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुर्शिदाबाद रेल हादसा: सुपरवाइजर निलंबित, गेटमैन गिरफ्तार; पीड़ित परिवारों को ₹10 लाख की सहायता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज हुए रेल हादसे के बाद पूर्व रेलवे ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में गेटमैन और उसके सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया । कुछ ही देर बाद बहारामपुर थाना पुलिस ने गेटमैन को गिरफ्तार भी कर लिया। पूर्व रेलवे ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 10 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता देने की घोषणा की है। राज्य सरकार भी प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देगी।

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कर्णसुबर्ण स्टेशन और गोबिंदपुर के बीच स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर हुआ। बताया जा रहा है कि हावड़ा-नवद्वीप एक्सप्रेस के गुजरने के बाद गेटमैन ने फाटक खोल दिया। फाटक खुला देखकर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक टाटा सूमो रेलवे लाइन पार करने लगी। इसी दौरान तेज गति से आ रही निमतिता-कटवा लोकल ट्रेन ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

हादसे की जांच के लिए पूर्व रेलवे ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) के नेतृत्व में 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति को घटनास्थल पर भेजा है। समिति दुर्घटना के कारणों और संभावित लापरवाही की विस्तृत जांच करेगी। पूर्व रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रेलवे इस मामले में शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति के तहत कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही घायलों के उपचार के लिए रेलवे की मेडिकल टीम भी तैनात की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें