मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत, बंगाल के मुर्शिदाबाद में लोगों ने किया उग्र प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत, बंगाल के मुर्शिदाबाद में लोगों ने किया उग्र प्रदर्शन

- आगजनी, सड़क और रेल अवरोध से मचा हड़कंपकोलकाता,)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। झारखंड में एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर शुक्रवार को लोगों ने जाेरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगजनी की और रेल लाइन जाम कर दिया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।मृतक की पहचान अलाउद्दीन शेख उर्फ अलाई शेख (30) के रूप में हुई है, जो बेलडांगा के सुजापुर कुमारपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र का रहने वाला था। वह रोजगार के सिलसिले में झारखंड गया था, जहां गुरुवार को उसके किराए के कमरे से शव बरामद हुआ। परिवार का आरोप है कि बंगाली और मुस्लिम होने के कारण अलाउद्दीन को प्रताड़ित किया गया, उसके साथ मारपीट हुई और बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया।घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह से ही बेलडांगा इलाके में प्रदर्शन तेज हो गया। प्रदर्शनकारियों ने डालखोला–बकखाली 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर टायर जलाए। यह राजमार्ग उत्तर बंगाल के लिए अहम संपर्क मार्ग है, जिसके बंद होने से भारी ट्रैफिक जाम लग गया। कोलकाता से उत्तर बंगाल जाने वाले कई वाहन घंटों फंसे रहे।इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों के एक हिस्से ने बेलडांगा रेलवे स्टेशन पर रेल अवरोध किया। लालगोला–सियालदह शाखा पर रेल सेवाएं बाधित रहीं। प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों पर बांस रखकर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दूसरे राज्यों में बार-बार मुस्लिम समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री स्वयं आकर पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं करेंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग दो से तीन घंटे तक बंद रहा और रेल यातायात भी बाधित हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस को राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और वह आम लोगों को सुरक्षा देने में विफल है।वहीं भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी राज्य सरकार और पुलिस पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि हालात पर तुरंत काबू पाया जाए और अवरोध हटाकर सामान्य स्थिति बहाल की जाए।फिलहाल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है।उल्लेखनीय है कि, पिछले साल अगस्त महीने में भी इसी तरह से वक्फ का कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद में सड़कों पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 118 हिंदू घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसी दौरान हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास को बर्बर तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया था।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें