मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

मुर्शिदाबाद में फिर गुटीय संघर्ष के दौरान बमबारी से तनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद इलाका चुनाव के बीच

बमबारी, गोलीबारी, हिंसा और अन्य घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। वहां पिछले

तीन दिनों से लगातार बमबारी हो रही है जिसकी वजह से पुलिस की कार्यशैली

सवालों के घेरे में है। सोमवार रात को भी रेजीनगर इलाके में बमबारी हुई है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि रेजीनगर के नजीरपुर इलाके में सोमवार रात

दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ जिसके बाद जमकर बमबारी हुई। तोड़फोड़ की

घटनाएं भी हुई हैं। तीन लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने के

बाद रेजीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। मंगलवार सुबह के समय भी

अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और घटना की जांच की

जा रही है। चुनाव से पहले यहां इतने भारी मात्रा में बम कैसे एकत्रित किए

गए, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। खास बात ये हैं कि रविवार रात को भी

रेजीनगर के इलाके में ही बमबारी हुई थी। इसके बाद सोमवार रात को भी हुई है।

सोमवार को बेलडांगा में भी दो जगहों पर बम ब्लास्ट हुए थे। पिछले 24 घंटे

से इस क्षेत्र में जारी हिंसा की घटनाओं को लेकर चुनाव आयोग सख्त हो गया

है।

उल्लेखनीय है कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने मुर्शिदाबाद

इलाके की हिंसा की घटनाओं को लेकर तीखी नाराजगी जताई थी और कहा था कि चुनाव

आयोग से कहेंगे कि यहां चुनाव टाल दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें