मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में रेलवे ट्रैक के निकट मिली दुर्गंधित लाश, मचा हड़कम्प

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा।नवादा में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस महकमा में खलबली मच गई है। जानकारी मिलते ही नवादा सदर डीएसपी अनोज कुमार और नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस सदर अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की शव से काफी बदबू आ रही है। दुर्गंध के कारण लाश उठाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।जिससे लगता है कि कहीं दूसरी जगह हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक के निकट फेंक दिया गया है ।ताकि सबूत मिटाया जा सके। मृतक युवक की हत्या कैसे हुई है और मृतक युवक कहां के रहने वाले हैं। इस मामला की जांच पुलिस के द्वारा तेज कर दी गई। इधर सदर डीएसपी के देखरेख में मृतक का शव को पोस्टमार्टम पुलिस मैनुअल के हिसाब से की जा रही है।मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में खलबली मच गई है। मृतक की शव को देखने वाले की काफी भीड़ लगी है। लेकिन किसी ने भी मृतक के शव की पहचान नहीं की है। सदर डीएसपी अनोज कुमार ने कहा कि मृतक की शव मिलने की सूचना नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार को मिली थी। फिलहाल मृतक की कोई पहचान नहीं की गई है। पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम करा कर मृतक के शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। शव की पहचान करने में नवादा पुलिस जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें