फिरोजाबाद: 20 वर्ष से फरार 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद,
07 फरवरी । एसओजी व थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने बुधवार को एक
हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त 20 वर्ष से फरार था। इस
पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए
हत्या की थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि
जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा इनामियां अभियुक्तों की
गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसओजी प्रभारी अनुज कुमार ने
थाना प्रभारी सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक व पुलिस टीम के साथ बुधवार को
सूचना पर हत्या के मामले में फरार इनामी अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ करूआ
पुत्र रनवीर सिंह निवासी सराय अकबरपुर थाना सिरसागंज को करहल तिराहा से
गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए
हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी है। वह 20
वर्ष से हत्या के मामले में फरार चल रहा था। इस पर 25 हजार रूपये का इनाम
भी घोषित किया गया था।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त
जितेन्द्र उर्फ करूआ नक पूछताछ में बताया कि उसके पिता रनवीर सिंह की हत्या
वर्ष 1999 में जगदीश आदि 11 लोगों द्वारा कर दी गयी थी। जिनको न्यायालय से
सजा हो चुकी है। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उसने जगदीश की वर्ष
2004 में गोली मारकर हत्या कर दी थी और इसके बाद वह गांव छोड़कर अहमदाबाद,
बनारस, आगरा एवं सूरत आदि शहरों में पुलिस से बचने के लिए घूमता था एवं
जैसा काम मिलता उसको करके अपना भरण पोषण करता था। पुलिस ने उसे जेल भेजा
है।





