मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

हाथरस: शिक्षक की बेटियाें की हत्या करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाथरस: शिक्षक की बेटियाें की हत्या करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

हाथरस। जिले में शिक्षक की दो मासूम बेटियों की हत्या करने वाले आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक, ​जिले के मीतई स्थित जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता छोटे लाल गौतम की बेटियां सृष्टि और विधि की हत्या उसके भतीजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। इस दौरान बदमाशों की लोकेशन पापरी रोड पर मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को आत्मसमपर्ण करने के लिए कहा लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपितों के पास से हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।पुलिस ने बदमाशों की पहचान ​चचेरे भतीजे विकास, उसके साथी लालूपाल के रूप में की है। पूछताछ में आरोपित विकास ने बताया कि टीचर के सगे भतीजे सोनेलाल ने पूरे परिवार की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। छोटेलाल गौतम को कोई बेटा नहीं था, वह सोनेलाल की पैतृक जमीन हड़पना चाहता था। इसलिए पूरे परिवार को मारने की सुपारी दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें