मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की चाकू घोंपकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक की चाकू घोंपकर हत्या

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में रविवार शाम एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना शाम करीब 5:28 बजे हुई, जब पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए जानकारी मिली कि राम टेंट हाउस, मेन मार्केट के पास एक युवक को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलते ही थाना शकरपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां सड़क पर खून बिखरा पड़ा था और आसपास भीड़ इकट्ठा थी।स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि घायल युवक को लोगों ने पहले पटेल अस्पताल और बाद में गंभीर हालत के चलते एलएनजेपी अस्पताल रेफ़र कर दिया है। पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां डाॅक्टराें ने युवक काे मृत घोषित कर दिया। जांच में मृतक की पहचान शकरपुर निवासी देव कुमार (22) के रूप में हुई। उसके दाहिने पैर की जांघ पर कई धारदार हथियार के घाव पाए गए।अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट की जांच में तीन साफ कटे हुए घाव पाए गए। घटना स्थल और अस्पताल दोनों जगह किसी प्रत्यक्षदर्शी का पता नहीं चल सका। अस्पताल में पुलिस ने उन लोगों से बात की जिन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया था। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस में जाते समय घायल ने इशारों में बताया था कि उसे इलाके के ही एक जानकार व्यक्ति ने चाकू मारा था।प्रारंभिक तथ्यों व मृतक के परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें