मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

लूट के बाद की गई थी ई रिक्शा चालक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बदायूं,

12 फरवरी मुजरिया थाना पुलिस ने खंडार मकान में मिले लापता

ई-रिक्शा चालक सत्यवीर की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या आरोपित को

गिरफ्तार कर लूटी गई ई-रिक्शा की दो बैटरी और 1200 रुपये बरामद हुए हैं।

आरोपित ने बताया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने खर्चों की जरूरत

पूरे करने के लिए लूट के इरादे से ई-रिक्शा चालक की हत्या कर ई-रिक्शा की

बैटरी लूटी थी।

मुजरिया थाना क्षेत्र के सगराय के रहने वाले

कुंवरपाल का बेटा सत्यवीर (18) ई-रिक्शा समेत लापता हो गया था। चाचा

चोखेलाल ने पांच फरवरी को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। सत्यवीर का

पता न चलने पर परिजनों ने थाना पर हंगामा भी किया था। रविवार को सत्यवीर का

शव मुजरिया स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास बने खंडहर में पड़ा मिला था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा और चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर

हत्यारों की तलाश में जुट गयी। पुलिस ने सोमवार को हत्या आरोपित रुस्तम

टोला के रहने वाले इकबाल उर्फ इकबालुद्दीन को गिरफ्तार किया। इकबालुद्दीन

के पास से ई-रिक्शा से लूटी गई दो बैट्री, 1200 रुपये और सत्यवीर के कुछ

दस्तावेज भी बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में इकबालुद्दीन ने बताया

मुझे वह मेरे दोस्त गौरव को खर्च के लिए रुपये चाहिए थे। जिसके लिए हम

लोगों ने लूट की योजना बनायी। इसी के तहत सत्यवीर के ई-रिक्शा चुराने का

प्रयास किया। विराेध पर दोनों ने सत्यवीर की हत्या कर शव को खंडहर में

फेंककर ई-रिक्शा लूट ले गये थे। पुलिस अब गौरव की भी तलाश में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें