मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ःबाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की पत्रकार की हत्या,केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राजगढ़। जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में सिविल अस्पताल रोड पर स्कूटी पर बैठे स्थानीय पत्रकार की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और पांच से छह संदेही आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।पुलिस के अनुसार बीती रात पत्रकार सलमान अली अपने 9 वर्षीय बेटे के साथ अस्पताल रोड स्थित मेडीकल के सामने स्कूटी पर बैठे थे। तभी हाइवे तरफ से आए बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से पत्रकार सलमान अली की कनपटी पर पिस्टल से गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से घायल पत्रकार को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्रकार पर पिछले साल फरवरी माह में भी बदमाशों ने तलवार व चाकू से हमला किया था, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में संदेही आरोपितों के खिलाफ धारा 103(1) ,3/5 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें