मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

भागलपुर में गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर में गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

हमला करने से पहले कई राउंड हवाई फायरिंग की

भागलपुर। भागलपुर में शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसे 7 गोलियां मारीं। बुलेट सीने और पीठ पर लगी। वारदात को अंजाम देने बाइक से तीन अपराधी आए थे। पहले अपराधियों ने डीलर से कुछ देर बातचीत की और हवाई फायरिंग शुरू कर दी।इस बीच डीलर ने भागने की कोशिश की तो अपराधियों ने उसे गोलियों से भून डाला। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी रंगरा की तरफ फरार हो गए। प्रॉपर्टी डीलर इस्माइलपुर प्रखंड के प्रमुख मालती देवी के बेटे मिथुन यादव हैं. घटना नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सामने की है।भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की जानकारी मिलने के बाद गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल मायागंज अस्पताल पहुंचे।बताया जाता है कि मिथुन अनुमंडल कार्यालय के ठीक सामने अपने गोदाम में काम करवा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी उनके पास पहुंचे और ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी।गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए गोली मार देने की धमकी दी। घटनास्थल पर नवगछिया एसडीपीओ और कई थानों की पुलिस छानबीन की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें