मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

बदमाशों ने की देर रात घर से बाहर बुलाकर अधेड़ की हत्या -सिर, हाथ-पैर काटकर ले गए साथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बदमाशों ने की देर रात घर से बाहर बुलाकर अधेड़ की हत्या

-सिर, हाथ-पैर काटकर ले गए साथ

नवादा।बदमाशों ने एक अधेड़ की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा बदमाशों ने पहले उसे घर से बाहर बुलाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिर अधेड़ के दोनों हाथ, पैर और सिर को धड़ से अलग कर अपने साथ ले गए और गायब कर दिया।वहीं, युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल हत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। घटना रोह थाना क्षेत्र के अनैला बारा गांव की है।मृतक की पहचान अनैला बारा गांव निवासी रामधनी रजक का बेटा सुनील रजक(47) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुनील रजक को शनिवार की रात गांव के ही 2 व्यक्ति उसे घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।सुनील के घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इसके बाद मंगलवार की सुबह खेत से क्षत-विक्षत अवस्था में उसका शव बरामद किया गया है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही और अंगों की तलाश कर रही है। हत्या की जानकारी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक गांव में कपड़े धोने का काम करता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें