हैवानियत : पत्नी समेत 3 बेटियों की गला काटकर हत्या

हैवानियत : पत्नी समेत 3 बेटियों की गला काटकर हत्या
-घर छोड़कर फरार हुआ आरोपी
मोतिहारी। पहाड़पुर बावरिया गांव में एक घर में पत्नी समेत 3 बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी गई। जहां सोते वक्त पत्नी और 3 बच्चों की गला काटकर हत्या को अंजाम दिया गया। चार लोगों की हत्या का इल्जाम महिला के पति पर लग रहे हैं। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया है।वहीं, इस घटना में मृतकों की पहचान अफरीना खातून(40), अबरुन खातून(13), तबरुन खातून(11) व शहजादी खातून(9) के रूप में हुई है। इनलोगों की बेरहमी से गला काट हत्या की गई है। इस घटना के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं सका है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका आरोपित की दूसरी पत्नी थी। इसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से दो पुत्र हैं जो बाहर काम करते हैं। घटना के बाद से आरोपित इदु मियां घर छोड़ फरार है।
इसके साथ ही दूसरी पत्नी से पांच बच्चियां हैं। इनमें एक की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार एक बच्ची को ट्रेन से फेंक उसने पूर्व में मार डाला था। वह जेल भी जा चुका है। मृतका का मायका पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर का झखरा गांव में है। मौके पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हैं।एक साथ चार की दर्दनाक मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं।





