मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

रायबरेली : घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या कर पति ने दी भी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायबरेली : घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या कर पति ने दी भी जान

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में खीरो थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या कर पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को सुबह घटना की जानकारी पर थाना पुलिस फाॅरेंसिक टीम के साथ माैके पर पहुंची शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि खीरो थाना क्षेत्र के सर्जीपुर निहस्था गांव में भीमराज अपनी पत्नी सोना देवी और तीन बच्चों शिवम (9), शुभम (7)और शिवशान (4) के साथ रहता था। आज सुबह पड़ोसियों ने थाना पुलिस को गृहस्वामी व उसकी पत्नी की माैत की सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की।फाॅरेंसिक की शुरूआती जांच में सामने आया है कि महिला सोना की गला काटकर हत्या की गई है, जबकि दूसरे कमरे में पति भीमराज का शव फांसी के फंदे पर लटका था। दोनों कमरे अंदर से बंद थे और बच्चे घर के अंदर ही बिलख रहे थे। प्रथम दृष्टया दंपति के बीच बीती रात शुक्रवार किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ी कि पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और दूसरे कमरे में जाकर खुद भी फांसी लगा ली।एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक महिला सोनी देवी अपने मायके में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर 14 नवंबर को ही वापस लौटी थीं। पुलिस ने माैके से बांका को कब्जे में लिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें