मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अररिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के भीट्ठा गांव में बीती देर रात एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में भय का माहौल पैदा हो गया।मृतक की पहचान भीट्ठा गांव निवासी 60 वर्षीय बद्री ऋषिदेव, पिता मंगल ऋषिदेव के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्री ऋषिदेव अपनी भतीजी बुधनी देवी के घर पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने सोए अवस्था में उनका गला रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधनी देवी और कुछ लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं शुक्रवार को बांस काटने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते हीं अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार, रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें