मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने की थी लड़की के पिता की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने की थी लड़की के पिता की हत्या

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में प्रेमिका की शादी अन्य जगह तय होने जाने से नाराज युवक ने उसके पिता की गोली मार कर हत्या की थी। क्राइम ब्रांच और जयसिंहपुर पुलिस ने इस मामले में देवरिया के एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि देवरिया जिले के सलेमपुर थाना के ठोका वंशी गाँव निवासी आरोपित सौरभ पाण्डेय (28 ) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जयसिंहपुर के बेलगरा गांव निवासी विजय प्रताप सिंह पिछले तीन वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित थे। उन्होंने अपनी छोटी बेटी की शादी तय कर दी थी, जिसकी बारात 21 अप्रैल को आनी थी। आरोपी सौरभ पाण्डेय इसी बात से नाराज था। 11 अप्रैल की रात वह अपनी प्रेमिका (मृतक की बेटी) से मिलने उसके घर पहुंचा। घर के बाहर बरामदे में लेटे विजय प्रताप सिंह ने उसे पहचान लिया। इस पर सौरभ ने उनकी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी।घटना के समय मृतक की पत्नी तारा सिंह भी पास ही सो रही थीं। गोली की आवाज सुनकर वह जगीं और उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को भागते हुए देखा। विजय प्रताप सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि, लखनऊ ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।मृतक विजय प्रताप सिंह के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बड़े बेटे अंकुर सिंह कानपुर जनपद में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। अन्य बेटों में आकाश सिंह और विकास सिंह शामिल हैं। उनकी दो बेटियों में से गुंजा सिंह विवाहित हैं, जबकि सोनम सिंह की शादी 21 अप्रैल को होनी थी। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें