मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

पीलीभीत में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीलीभीत में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी को एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी के दाहिने पैर में गोली मार दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 28 मई बिलसंडा थाना क्षेत्र में साइकिल की दुकान चलाने वाले पंकज कटियार के साथ अज्ञात युवक आकर मारपीट करने लगे। इसी दौरान बगल में कपड़े की दुकान चलाने वाले पप्पू गुप्ता ने एक आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उस पर फायरिंग कर दी।

अस्पताल में पप्पू गुप्ता की मौत हो गई थी।

एसपी ने बताया कि थाना बिलसंडा में केस दर्ज कर मामले की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई थीं। साक्ष्य संकलन और पूछताछ के दौरान पता चला कि पंकज कटियार का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। पंकज के ससुर और साले ने साजिश रची थी। इस मामले में पंकज कटियार के ससुर और दो साले नामजद आरोपी हैं, उनको गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने आए आरोपियों में से एक की शनिवार को गिरफ्तारी की गई है। चेकिंग के दौरान पुलिस की ओर से जब उसको रोका गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

एसपी की ओर से बताया गया कि आत्मरक्षार्थ पुलिस ने आरोपी पर फायरिंग की। आरोपी के पैर में गोली लगी। जिला अस्पताल पीलीभीत में उसका इलाज कराया जा रहा है। जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

थाना प्रभारी की ओर से जानकारी दी गई कि पुलिस टीम शनिवार सुबह करीब पांच बजे क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान ईटगांव नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा। पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली मुख्य आरक्षी सुनील कुमार के दाहिने बाजू को छूती हुई निकल गई। पुलिस ने आत्मरक्षा और गिरफ्तारी के लिए जवाबी फायरिंग की। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें