मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पांच माह पहले प्रेमिका की तलवार से हत्या करने वाला आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पांच माह पहले प्रेमिका की तलवार से हत्या करने वाला आरोपित गिरफ्तार

बांसवाड़ा। पांच माह पहले बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए वाहन की राह देख रही शिक्षिका की दिनदहाड़े तलवार से हत्या कर फ़रार हुए आरोपित महिपाल भगोरा को आख़िरकार पुलिस ने धर दबोचा । पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने अपराधी को पकड़ने के लिए 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था।हत्या का आरोपित महिपाल पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी जगहें बदल रहा था और विदेश भागने की तैयारी में था। हालांकि, बांसवाड़ा पुलिस ने आधुनिक तकनीक की सहायता से आरोपित उसके मंसूबों में सफल होने से पहले ही उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया.पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि कलिंजरा कस्बे आरोपित महिपाल ने अपनी प्रेमिका की क्रूरता से तलवार से हत्या कर दी थी और तभी से वह फ़रार था। घटना के तुरंत बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपी की लोकेशन तलाशने में जुटी हुई थीं। गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि महिपाल उदयपुर क्षेत्र में है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया गया।पुलिस अपराधी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की पूरी घटना और इसके पीछे के कारणों का पता चल सके। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें