मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

मुरादाबाद : 110 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में बोर्ड परीक्षाएं शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुरादाबाद,

22 फरवरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार को परीक्षाएं वाइस रिकाडर

युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में में प्रारंभ हो गई। परीक्षा देने

पहुंचे परीक्षार्थियों को सघन चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश

दिया गया। बोर्ड परीक्षाएं 09 मार्च तक चलेंगी। जनपद में 10वीं और 12वीं के

81690 छात्र-छात्राएं 110 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम देंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरूण कुमार दूबे ने बताया कि मुरादाबाद जनपद

में हाईस्कूल के 42772 और इंटरमीडिएट के 38918 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा दो पालियों में सम्पंन होगी। पहली पाली सुबह साढ़े 08

बजे से सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक व दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजकर

15 मिनट तक होगी।

डीआईओएस ने आगे बताया कि परीक्षा में 110 केंद्र

व्यवस्थापक, 110 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और 110 सेक्टर मजिस्ट्रेट की

नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 05 जोन मजिस्ट्रेट,

06 सचल दल बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए 4763 कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी

लगाई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के 2940 और बेसिक शिक्षा विभाग के 1823

शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। 47 केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए

हैं। जिले एक संकलन केंद्र के अलावा तीन उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें