मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

'मुंज्या' ने छह दिनों में वसूल ली बजट रकम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फिल्म

'मुंज्या' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कोंकण की लोककथाओं पर

आधारित इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं। नतीजा यह हुआ कि

फिल्म ने महज छह दिनों में अपना बजट वसूल कर लिया। वीकेंड पर दमदार कमाई

करने वाली इस फिल्म ने वीक डेज में भी अच्छी कमाई की है।

फिल्म

'मुंज्या' ने रिलीज के पहले दिन 4.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे

दिन फिल्म के कलेक्शन में 81.25 प्रतिशत का इजाफा हुआ और 7.40 करोड़ का

बिजनेस किया। 'सैक्निल्क' की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे

दिन यानी रविवार को 8.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 'मुंज्या' का तीन

दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20.04 करोड़ था।

फिल्म

'मुंज्या' ने चौथे दिन यानी सोमवार को 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

फिर पांचवें दिन 'मुंज्या' ने 4.15 करोड़ रुपये कमाए। अब फिल्म के छठे दिन

यानी बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। 'सैक्निल्क' की

शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'मुंज्या' ने रिलीज के छठे दिन 3.75

करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 'मुंज्या' का छह दिन का कुल

कलेक्शन अब 31.15 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म 'मुंज्या'

का बजट 30 करोड़ रुपये है। फिल्म ने रिलीज के महज छह दिनों में ही अपना बजट

वसूल कर लिया है। फिल्म ने महज छह दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 31.15 करोड़

रुपये की कमाई कर ली है। सप्ताह पूरा होने से पहले फिल्म ने अपनी लगत वसूल

कर ली है।

'स्त्री', 'रूही' और 'भेड़िया' के बाद 'मुंज्या'

मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। यह फिल्म मुंज्या की कथा के

इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म कोंकण की लोककथाओं पर आधारित है। इस हिंदी

फिल्म में शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह के साथ सुहास जोशी, अजय पुलिकर,

भाग्यश्री लिमये, श्रुति मराठे अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन

आदित्य सरपोतदार ने किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें